{"_id":"5a2833364f1c1b686a8b7d4f","slug":"31512583990-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताकर किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताकर किया जागरुक
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा सप्ताह अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुुुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ अशोक कुमार ने किया। उन्होंने सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विपत्तियों का डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को दयानंदनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस द्वारा चार दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक चलने वाले नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुरों के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। सीओ अशोक कुमार ने कहा कि किसी छात्रा या महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। सभी को विपत्तियों को डटकर कर मुकाबला करना चाहिए। किसी को भी मनचलों से डरने की जरूरत नहीं है। उनका जवाब सभी उनकी भाषा में ही दे। वहीं अपने मोबाइल फोन में महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और डायल 100 का नंबर फीड रखना चाहिए। विपत्ती आने पर एक दम से सूचना दे ताकि घटना स्थल पर पुलिस समय रहते पहुंचकर कार्रवाई कर सके। वहीं सभी छात्राएं अपने बैग में मिर्ची पाउडर भी रखे। जिसका समय रहते हाथों में निकालकर प्रयोग कर मनचलों को मजा चखाए। वहीं कॉलेज से करीब छह छात्राओं को पावर एंजिल का प्रशिक्षण देने के लिए चयनित किया। सभी को शपथ गृहण कराई। इस दौरान वीना अग्रवाल, कुमुद शर्मा, उर्मिला, प्रधानाचार्य रवींद्र, आनंद प्रकाश, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।