फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली में भी महसूस किया भूकंप का झटका

शामली में भी महसूस किया भूकंप का झटका

Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
शामली में भी महसूस किया भूकंप का झटका
शामली।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 8:52 बजे एकाएक भूकंप के झटके से लोग घबरा गए। यह स्थिति सिर्फ शामली ही नहीं, बल्कि कैराना, झिंझाना और कांधला में भी रही। शामली में वर्मा मार्केट के बाहर चाउमीन की दुकान पर खड़े अंबुज ने बताया कि भूकंप का झटका लगने पर प्लेट हिलने लगी, जिससे घबराहट हुई। उसने पड़ोस में खड़े युवक से भी कहा कि प्लेट क्यों हिल रही है। इसी दौरान अन्य लोगों ने भी भूकंप का झटका महसूस किया। उधर, झिंझाना के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी मनोज मित्तल और गोलघर निवासी आशु शर्मा ने बताया कि कुछ पल भूकंप का झटका लगने पर घबराहट हुई, लेकिन फिर स्थिति सामान्य हो गई। इस दौरान घबराहट में कई लोग तो अपने घरों से बाहर भी निकल आए थे। वहीं, कैराना के मोहल्ला पट्टोवाला निवासी मनोज ने बताया कि मैं टीवी देख रहा था, तभी चारपाई हिलने लगी, वह घबरा गया। मगर फिर स्थिति ठीक हो गई। मोहल्ला खैल निवासी जैबा सिद्दीकी और फरहान सिद्दीकी ने भी भूकंप के झटके महसूस होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed