फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस ने की व्यापारियों के साथ बैठक

पुलिस ने की व्यापारियों के साथ बैठक

Sun, 24 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने की व्यापारियों के साथ बैठक
शामली।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण हटाने और अन्य मुद्दों पर पुलिस अधिकारियों की व्यापारियों के साथ बैठक हुई। व्यापारियों ने शहर में सीसीटीवी लगवाने और चेन स्नेचिंग तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग रखी।

शनिवार शाम हनुमान धाम स्थित अग्रसेन भवन में व्यापारी सुरक्षा सेल और समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी पहुंचे। व्यापारियों ने मांग रखी कि शहर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी लगने जरूरी हैं, ताकि चेन स्नेचिंग, छेड़छाड़ और अन्य वारदातों को करने वालों पर कार्रवाई हो सके। इस पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि सीसीटीवी लगवाने में वह विधायक निधि से भी धनराशि देंगे। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर से अतिक्रमण हटाने, ट्रैफिक जाम की समस्या के निस्तारण और अन्य कार्रवाई के संबंध में व्यापारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। इसको लेकर प्रत्येक माह व्यापारियों के साथ बैठक होगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा और सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने और अतिक्रमण हटाने में व्यापारियों को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। इस दौरान व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल, सुभाष धीमान, अंकित गोयल, राकेश गुप्ता, पवन संगल, प्रतीक अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed