{"_id":"597cd89b4f1c1ba3168b482d","slug":"31501354139-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में ट्रक चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में ट्रक चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। सड़क दुर्घटना में हरियाणा के नन्हेड़ा से लौट रहे बाइक सवार बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान लड़के की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव बधेव निवासी विमल उर्फ गुल्लु ( 20 ) अपने पिता योगेंद्र को साथ लेकर बाइक से हरियाणा के गांव नन्हेड़ा से लौट रहा था। शाम करीब चार बजे जब वह पानीपत रोड पर गांव हैदरपुर के पास पहुंचे, तो विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। इससे विमल उर्फ गुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसके पिता योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। अस्पताल में डाक्टरों ने घायल योगेंद्र को रेफर कर दिया। वहीं, सूचना पर मृतक के परिजन सरकारी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।