{"_id":"5978e8cc4f1c1be4498b46a3","slug":"31501096140-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से खंदरावली में लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से खंदरावली में लोग परेशान
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव से खंदरावली में लोग परेशान
कांधला। गांव खंद्रावली में ईदगाह रोड पर एक मोहल्ले में कुछ लोगो ने सड़क पर मिट्टी डाल दी, जिस कारण नालियां अटी पड़ी है। गांव के रमेश, देवेंद्र, सुलेमान, रहबर, गुफरान, कालू, शहजाद ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम प्रधान के साथ ही खंड विकास कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में पानी की निकासी का स्थान न मिल पाने से सड़क पर जलभराव हो रहा है। कई दिनों तक भी सड़क से पानी नहीं निकल पाता है। जिसके कारण मोहल्ले के लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल मे जाने के लिए इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, बीमारी फैलने का भय सता रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।