फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   315 objections came on the master plan, the development authority suppressed

महायोजना पर 315 आपत्ति आई, विकास प्राधिकरण ने दबाई

Sun, 08 May 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
315 objections came on the master plan, the development authority suppressed
शामली। महायोजना 2031 में 315 आपत्ति आने के बाद विकास प्राधिकरण दबाकर बैठ गया। 21 दिन बाद सुनवाई के लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से सुनवाई तिथि घोषित नहीं हुई है। अभी तक समिति का गठन तक नहीं किया गया है। महायोजना को लेकर नागरिकों की ओर से तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से शामली महायोजना 2031 को टाऊन प्लानर के माध्यम से तैयार कराया गया था। एक साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद महायोजना का ड्राफ्ट दिसंबर 2021 में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक में रखा गया था। जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्रकाशन की अधिसूचना जारी करते हुए सात फरवरी तक आम नागरिकों, किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों से आपत्ति मांगी गई थी। विधानसभा और विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद सिंह ने आपत्ति दर्ज कराने की तिथि बढ़ाकर 16 अप्रैल कर दी थी। 16 अप्रैल को महायोजना 2031 की आपत्ति दर्ज करने की तिथि समाप्त होने के बाद प्राधिकरण की ओर से अभी तक सुनवाई की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। प्राधिकरण के शामली कार्यालय प्रभारी राजीव कुमार त्यागी ने बताया कि महायोजना 2031 के संबंध में आई 315 आपत्तियां मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय को भेज दी गई हैं। वहां पर प्राधिकरण की ओर से गठित टीम आपत्तियों का परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन

प्रकाशन के बाद हुआ था जबरदस्त विरोध
महायोजना प्रकाशित होने के बाद इसके ड्राफ्ट में कई खामियों को लेकर जबरदस्त विरोध हुआ था। भारतीय किसान मजदूूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट समेत किसानों ने विरोध करते हुए प्राधिकरण के शामली कार्यालय का घेराव करते हुए आपत्तियों को स्वीकार करते हुए संशोधन की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात सदस्यीय समिति करेगी सुनवाई
महायोजना 2031 में आई आपत्तियों की सुनवाई के लिए समिति गठित करने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। समिति गठित होने के बाद सात सदस्य समिति जनसुनवाई करेगी। जनसुनवाई के दौरान समिति को आपत्तियां स्वीकार करने या न करने का अधिकार होगा। जनसुनवाई के बाद बोर्ड की बैठक में महायोजना रखी जाएगी। बोर्ड के अनुमोदन के बाद ही शासन को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। जनसुनवाई के बाद पूरी प्रक्रिया में दो से लेकर ढाई माह तक का समय लगेगा।- प्रभात कुमार पॉल, टाउन प्लानर, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण।

इसी माह होगी जन सुनवाई
प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद के मुताबिक शामली महायोजना 2031 की जनसुनवाई इसी माह में होगी। जनसुनवाई में मंडलायुक्त सहारनपुर, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डीएम मुजफ्फरनगर, प्राधिकरण के सचिव, डीएम शामली सदस्य, महायोजना के टाऊन प्लानर, समेत सात सदस्यीय शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed