{"_id":"61914ed2cdb46e5c7c6d5ec1","slug":"300-couples-tied-the-knot-in-shubh-muhurta-shamli-news-mrt564826724","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ मुहूर्त में 300 जोड़े शादी के बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ मुहूर्त में 300 जोड़े शादी के बंधन में बंधे
विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर वाहनो को लगा जाम
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोरोना काल के आठ माह बाद देवप्रबोधनी एकादशी पर जिले भर में खूब शादियां हुईं। शुभ विवाह मुहूर्त पर बैंडबाजों की धुन पर बराती नाचते हुए निकले। जिले भर में 300 से ज्यादा शादियां र्हुइं। रंगीन रोशनी से नहाए विवाह मंडपों में शहनाई गूंजती रहीं।
अप्रैल और मई माह में कोरोना की दूसरी लहर के बाद शादी-विवाह का जिला प्रशासन ने सीमित कर दिया गया था। कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद आठ माह शहर के सभी प्रमुख विवाह मंडपों में लंबे अर्से बाद शादी- विवाह के आयोजन हुए। पंडितों, बैंडबाजों, विवाह मंडप के संचालकों, हलवाइयों, फोटो ग्राफरों को रोजगार मिला है।
शहर के इंडिया स्टूडियो के संचालक रामनाथ का कहना है कि कोरोना काल में फोटोग्राफी का काम सिमट गया था। घर की रोजी रोटी और दुकान का किराया निकलना कठिन हो गया था। प्रबोधनी एकादशी पर शादी विवाह में फोटोग्राफी और वीडियो का काम मिलने रोजगार पटरी पर आने की उम्मीद जगी है। उन्हें शादी विवाह की बुकिंग मिली है।
विज्ञापन
पंडित कुशलानंद जोशी का कहना है कि एकादशी के दिन शादी-विवाह में फेरे कराने के जाना पड़ा है। उनके पास समय न होने पर अपने सहायकों को एकादशी का पूजन और शादी विवाह संपन्न कराने के लिए भेजना पड़ा है।
वाहनों की हुई बुकिंग, कार सजवाने के लिए आए बराती
शामली। शादी विवाह में चार पहिया वाहनों की अच्छी खासी बुकिंग हुई। ऐन वक्त पर शादी विवाह में जाने के लिए लग्जरी कारें नही मिली। शहर के वीवी इंटर कालेज रोड पर फूल विक्रेता ने बताया कि रविवार को होने के बावजूद अच्छे खासे फूलो की बिक्री हुई। प्रतिदिन की अपेक्षा रविवार को दुगनी आय हुई। सुबह के समय उनके यहां दूल्हा-दुल्हन की कारें सजने के लिए आए। दोपहर में कार सजवाने के लिए कम आए है।
विवाह मंडपों के आसपास वाहनों के खडे़ होने से लगा जाम
शामली। रविवार को शहर के विवाह मंडपों के बाहर और आसपास शादियों के मौके पर छोटे-बडे़ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वाहनों की लाइन लग जाने से जाम की स्थिति बनी रही। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर और शाम को गली-मोहल्लों में टेंट लगाकर शादियां विवाह हुए। शाम के समय शहर के विवाह मंडपों के बाहर छोटे बड़े वाहनों की लाइन लग जाने से जाम की स्थिति बनी रही। शादी विवाह में आने जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शामली में विवाह मंडप में बैड बाजे के साथ जाती बरात- फोटो : SHAMLI

शामली में विवाह समारेह के दोरान सजती कार- फोटो : SHAMLI