फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2966 teenagers got anti-coronavirus vaccine at 26 booths

26 बूथों पर 2966 किशोरों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

Fri, 07 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
2966 teenagers got anti-coronavirus vaccine at 26 booths
शामली स्कॉटिश स्कूल में टीकाकरण के प्रति जागरूक करती छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले मेें चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में 2966 किशोरों को टीके लगे हैं, जबकि 18 साल से अधिक आयु के 6293 लोगों को टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि किशोरों के लिए 26 बूथ बनाकर टीकाकरण किया गया। 5200 किशोरों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 2966 किशोरों को टीका लगा है। इसके अलावा 18 साल से अधिक आयु के लोगों को 66 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इन बूथों पर 20100 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया। लक्ष्य के सापेक्ष 6293 लोगों को टीके लगे हैं।
उधर, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में 15 से 18 साल के किशोरों को टीकाकरण शुरू किया गया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन कक्षा 10, 11, 12 व कुछ कक्षा नौ के छात्रों को टीकाकरण किया गया। स्कूल में कुल 510 विद्यार्थी है, जिनमें पहले 204 विद्यार्थियों को टीका लगा है। शनिवार को भी स्कूल में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

उधर, गढ़ीपुख्ता कस्बे के सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज में कोर पीसीआई जन कल्याण समिति व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोनारोधी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। मौके पर प्रधानाचार्य उर्मिला शर्मा, बीएमसी शिवानी शर्मा, शबाना, छात्र-छात्राएं, टीचर्स आदि मौजूद रहे।

शामली स्कॉटिश स्कूल में टीका लगवाता छात्र।

शामली स्कॉटिश स्कूल में टीका लगवाता छात्र।- फोटो : SHAMLI

शामली स्कॉटिश स्कूल में  टीका करण के प्रति जागरूक करता छात्र।

शामली स्कॉटिश स्कूल में टीका करण के प्रति जागरूक करता छात्र।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed