फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2926 teenagers got anti-coronavirus vaccine

2926 किशोरों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

Wed, 05 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
2926 teenagers got anti-coronavirus vaccine
शामली। जिले में 15 से 18 साल तक के किशोरों में बूंदाबांदी के बाद भी तीसरे दिन कोरोनारोधी टीका लगवाने का उत्साह रहा। किशोरों में लक्ष्य के सापेक्ष 69.67 प्रतिशत और 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 27.64 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को तीसरे दिन भी जिले में 21 बूथों पर 15 से 18 साल तक के किशोरों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। सुबह से चल रही बूंदाबांदी के बाद भी बूथों पर टीका लगवाने वाले किशोरों की भीड़ रही। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि 4200 के लक्ष्य के सापेक्ष 2926 लोगों को पहली डोज लगी है।
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष 69.67 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में 204 वॉयल खर्च हुईं। उधर, 18 साल से अधिक आयु के लोगों को 49 बूथों पर टीकाकरण किया गया। दस हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 2764 लोगों को टीके लगे। इनमें 1101 को पहली डोज और 1663 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। लक्ष्य के सापेक्ष 27.64 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में 276 वॉयल खर्च हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेजों में आज भी होगा टीकाकरण
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि शीतलहर के प्रकोप के चलते डीएम के निर्देश पर जिले के सभी स्कूल-कालेजों में कक्षा एक से दस तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का बृहस्पतिवार को अवकाश रहेगा। जिन छात्र-छात्राओं के वैक्सीनेशन जिन कालेजों में निर्धारित है, वे यथावत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed