फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   29 infected including medical in-charge found

चिकित्सा प्रभारी सहित 29 संक्रमित मिले

Fri, 07 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
29 infected including medical in-charge found
शामली। जिले में ऊन ब्लाक के चिकित्सा प्रभारी और 13 वर्षीय छात्रा सहित 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 78 हो गई है। इनमें छह साल के बच्चे से लेकर 80 साल तक के वृद्ध कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। सभी लोग आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पांव पसारता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के केस लगातार सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 29 लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में ऊन ब्लाक के चिकित्सा प्रभारी कोराना संक्रमित मिले हैं। गांव मुंडेट के एक स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा कोरोना संक्रमित मिली। शहर के मोहल्ला बूढ़ाबाबू में 25 व 28 वर्षीय दो युवक, गांधीगंज में 47 वर्षीय व्यक्ति, कांबोज कालोनी में 58 वर्षीय महिला, तालाब रोड निवासी 25 वर्षीय युवक, रेलवे कालोनी में 40 वर्षीय व 37 वर्षीय युवक, शांति नगर में 55 वर्षीय व्यक्ति, हनुमान रोड पर 42 वर्षीय युवक, गगन विहार में 27 वर्षीय युवक, शिव चौक निवासी 23 वर्षीय युवक और रणजीत नगर निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव डुंगर में 70 वर्षीय दो व्यक्ति, 35 वर्षीय महिला, छह साल का बच्चा, 11 वर्षीय किशोर व 17 वर्षीय किशोरी संक्रमित पाई गई। गांव किवाना में 50 वर्षीय व्यक्ति और 18 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव काबड़ौत में 28 वर्षीय युवक, फतेहपुर में 15 वर्षीय किशोर, मादलपुर में 44 वर्षीय व्यक्ति, गांव ताना में 28 वर्षीय महिला, कुड़ाना में 80 वर्षीय वृद्ध, गांव कंडेला में 74 वर्षीय वृद्ध और गांव तलवा माजरा में 52 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि जिले में 29 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 78 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed