फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   29 beneficiaries got Chief Minister's house in five blocks

पांच ब्लॉकों में 29 लाभार्थियों को मिले मुख्यमंत्री आवास

Wed, 16 Nov 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
29 beneficiaries got Chief Minister's house in five blocks
शामली/कांधला। जिले के पांच ब्लॉकों में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृति प्रदान किए गए। योजना के तहत कांधला ब्लॉक में 12, ऊन ब्लॉक में 7, थानाभवन में 5, कैराना में 4 और शामली ब्लॉक में एक लाभार्थी का चयन किया गया है। स्वीकृति के साथ लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त भेज दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण किया गया। लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगो को सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जितना विकास कार्य भाजपा सरकार में हो रहा है। उतना विकास कार्य किसी भी सरकार में नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान एमएलसी वीरेंद्र सिंह, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी और ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक के द्वारा संयुक्त रूप से पात्र लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गृह प्रवेश की चाबी दी गई। साथ ही बारह लोगों को मकान बनाने के लिए स्वीकृति पत्र और कंबल दिए गए। जिन लोगों को स्वीकृति पत्र दिए गए हैं, उनके खाते में चालीस-चालीस हजार की धनराशि भेज दी गई है। इस दौरान बीडीओ सुनील कुमार, एडीओ पंचायत सतीश कुमार, संदीप, निशांत मान, अरशद सैफी, तपेश गिरी, भारसी ग्राम प्रधान संदीप पंवार, राजपाल प्रधान, प्रवीण प्रधान नाला, शिवकुमार प्रधान जसाला, उमर नवाज प्रधान, आरिफ जंग प्रधान मलकपुर, खंद्रावली ग्राम पंचायत प्रतिनिधि जीवा गुर्जर सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed