फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   28 infected including two employees of GST office

जीएसटी कार्यालय के दो कर्मचारियों सहित 28 संक्रमित

Wed, 07 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
28 infected including two employees of GST office
जीएसटी कार्यालय के दो कर्मचारियों सहित 28 संक्रमित
विज्ञापन

शामली। जिले में जीएसटी कार्यालय के दो कर्मचारियों सहित 28 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में कोरोना संक्रमित हुए 20 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 225 हो गई है।
बुधवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला बूढ़ा बाबू में 26 वर्षीय महिला कोरोना संक्रकित मिली। जीएसटी कार्यालय के दो कर्मचारी के सैंपल की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली। कमला कॉलोनी में दो वर्षीय बालक और 34 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। श्रीराम कॉलोनी में 26 व 27 वर्षीय दो युवक, कैराना रोड पर 48 वर्षीय व्यक्ति, गांधी गंज मंडी में 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया। मोहल्ला पंसारियान में एक महिला सहित तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। माजरा रोड नई बस्ती में 65 वर्षीय व्यक्ति और कांबोज कॉलोनी में 27 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। इनके अलावा गांव बुटराड़ा में दो, गांव खेड़ीकरमू में 42 व 44 वर्षीय दो व्यक्ति, 28 व 30 वर्षीय दो महिलाएं, 12 व 14 वर्षीय दो किशोर कोरोना संक्रमित मिले। एकता कॉलोनी कांधला में 25 वर्षीय महिला, कांधला गुजरान में 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। कांधला थाने का 30 वर्षीय कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। गढ़ीपुख्ता 30 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को 28 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 20 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 225 हो गई है।
विज्ञापन

142 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के मोहल्ला आल खुर्द, नवाब गेट, कोर्ट परिसर व सीएचसी पर 142 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें 93 लोगों की जांच एंटीजन किट द्वारा की गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। 49 लोगों के आरटीपीसी द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु नोएडा लैब भेजे गए। ब्लाक सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि लैब में भेजे गए 49 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed