फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   275 Coronas including seven attorneys found infected

सात वकीलों समेत 275 कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 02 May 2021 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
275 Coronas including seven attorneys found infected
सात वकीलों सहित 275 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली/कैराना। जिले में रविवार को मिले नए मरीजों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। जिले में सात अधिवक्ताओं सहित 275 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 333 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस तरह से जिले में सक्रिय केस की संख्या 1728 हो गई है।
जिले में प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शामली शहर में विभिन्न मोहल्लों के करीब 80 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कस्बा कैराना में सात अधिवक्ता आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार ने सोमवार को न्यायालयों में अवकाश घोषित करते हुए कहा है कि कचहरी परिसर को सैनिटाइज कराने के बाद मंगलवार को सुबह न्यायालय खुलेंगे। इनके अलावा किरोड़ में एक, आदमपुर में एक, कुड़ाना में एक, भाज्जू में दो लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन

गोमतीपुर में एक, खेड़ीकरमू में तीन, सिक्का में दो, भैंसवाल में एक, बलवा में एक, भैंसवाल में तीन, कांधला में आठ, भभीसा में एक, गागौर में एक, पिंडोना में एक, ऊन में एक, मादलपुर में एक, बाबरी में एक, नाला में चार, लिसाढ़ में दो, डुंगर में एक, कुड़ाना में चार लोग संक्रमित मिले। सिलावर में पांच, अगड़ीपुर में एक, सुन्ना में आठ, पटनी परतापुर में एक, नौनांगली में एक, भोगी माजरा में एक, थानाभवन में एक, बुच्चाखेड़ी में दो, गंदराऊ में छह, खुरगान मेें एक, मन्ना माजरा में एक, बराला में एक, जंधेड़ी में दो लोग संक्रमित मिले। गोगवान में तीन, मंडावर में एक, झाड़खेड़ी में एक, जहानपुरा में एक, दभेड़ी खुर्द में एक, राजपुर छाजपुर में एक, भभीसा में पांच, हुरमजपुर में दो, लांक में एक, गोहरनी में एक, काबड़ौत में दो, महरमपुर में एक, सिंभालका में दो संक्रमित मिले। दरगाहपुर में एक, जाफरपुर में एक, बनत में चार, मंसूरा में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 1728 सक्रिय केस हैं, जिनमें 1527 होम आइसोलेशन में। 78 मरीज कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 275 नए केस मिले हैं और 333 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed