{"_id":"632ca4ce0464952aee2977ba","slug":"25230-man-days-will-be-created-shamli-news-mrt606375649","type":"story","status":"publish","title_hn":"25230 मानव दिवस का होगा सर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25230 मानव दिवस का होगा सर्जन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कृषि विभाग, भूमि संरक्षण अनुभाग की जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक हुई। जिसमें उप कृषि निदेशक शिवकुमार केसरी ने भूमि संरक्षण इकाई में मनरेगा, खेत तालाब योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना से संचालित परियोजनाओं का विस्तृत विवरण दिया।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि वाटर शेड के सिद्धांत के प्रयोग से भूमि संरक्षण की सभी परियोजनाएं बनाई जाती हैं। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मनरेगा के तहत नालों की सफाई मार्जिनल बांध पेरीफेरल बांध समोच्च बांध के कार्य के लिए 402 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर कार्य तथा 69.739 लाख की स्वीकृति लगभग 25230 मानव दिवस का सृजन होना है। जिला समिति के माध्यम से भूमि संरक्षण के माध्यम से खेत तालाब योजना अंतर्गत चार तालाबों के कार्य का प्रस्ताव पर स्वीकृति प्राप्त हुई।
इसके अलावा बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना अंतर्गत कृष्णा नदी के जल समेट क्षेत्र में चयनित परियोजना जिसमें ब्लॉक कैराना में गंदराऊ, ब्लॉक ऊन में तारापुर व ब्लॉक शामली में झाल, सेहटा, बनत व बरला जट के लगभग 800 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर कार्य के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई। बैठक में डीसीएनआरएलएम शलैन व्यास, ब्लॉक प्रमुख कांधला विनोद कुमार, ब्लाक प्रमुख ऊन रामपाल सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार यादव उपस्थित रहे।