फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   250 teachers waiting for inter-district transfer

250 अध्यापकों को अंतर जनपदीय तबादले का इंतजार

Mon, 21 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
250 teachers waiting for inter-district transfer
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों के जिले के करीब 250 अध्यापकों ने अंतर जनपदीय तबादलों के लिए आवेदन किया हुआ है। इनमें 50 शिक्षकों ने पारस्परिक तबादला की मांग की है। मुख्यमंत्री द्वारा तबादलों को मंजूरी देने पर इन अध्यापकों को अब उम्मीद पूरी होती दिख रही है।
विज्ञापन

सीएम योगी ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों के लिए अंतर जनपदीय तबादलों को मंजूरी देते हुए जल्द ही ऑनलाइन सूची जारी किए जाने की घोषणा की है। इससे उन अध्यापकों में खुशी का माहौल है, जिन्होंने अंतर जनपदीय तबादलों के लिए पूर्व में आवेदन किया हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अंतर जनपदीय तबादलों के लिए करीब 50 अध्यापकों ने पारस्परिक तबादले के लिए आवेदन किया है। इनके अलावा करीब 200 अध्यापकों ने सामान्य तबादले के लिए आवेदन किया हुआ है। अंतर जनपदीय तबादले की मांग करने वालों में अधिकतर बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के अध्यापक शामिल हैं। विभाग की तरफ से आवेदन सूची शासन को भेजी गई थी। सीएम की इस घोषणा से तबादला मांगने वाले अध्यापकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

---
जिले में 225 अध्यापकों के आने की उम्मीद
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतर जनपदीय तबादलों को लेकर शासन स्तर से जो सूची जारी की है। उसके अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में 170 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 55 अध्यापकों के आने की उम्मीद की जा रही है, जबकि जिले से तबादला होकर जाने वालों की अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। विभागीय जानकारी के मुताबिक जिले में 537 प्राथमिक और 214 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 2743 प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और शिक्षा मित्र है। जिले में फिलहाल इक्का दुक्का ही एकल विद्यालय चल रहा है। तबादले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विद्यालयों में अध्यापकों की संख्या का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
बेसिक शिक्षा विभाग में अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विद्यालयों में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अंतर जनपदीय तबादलों के लिए पूर्व में जिन अध्यापकों के आवेदन आए थे, उन्हें शासन को पहले ही भेजा जा चुका है। - गीता वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed