फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 thousand rewarded crook in encounter

मुठभेड़ में पकड़ा 25 हजार का इनामी माना

Fri, 06 Dec 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
25 thousand rewarded crook in encounter
शामली आर्दश मंडी पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद पकड़ा बदमाश मुनव्वर उर्फ माना। - फोटो : SHAMLI
शामली। थाना आदर्श मंडी व स्वाट टीम ने नहर पटरी पर सीएमओ कार्यालय के निकट मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश जिला बागपत के थाना खेकड़ा में हत्या की कोशिश के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आदर्श मंडी थाना पुलिस और स्वाट टीम क्षेत्र में अपराधियों की तलाश में जा रही थी। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि नहर पटरी पर सीएमओ ऑफिस के निकट एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसको दबोच लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किए। पकड़े गए बदमाश का नाम मुनव्वर उर्फ माना पुत्र मीरहसन निवासी गांव तितरवाड़ा थाना कैराना है। वह हत्या की कोशिश के मामले में थाना खेकड़ा जिला बागपत से वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए बागपत से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुनव्वर उर्फ माना पर जिला मुजफ्फरनगर के थाना खतौली, थाना जानसठ और थाना सिखेड़ा, जनपद शामली में शहर कोतवाली, कैराना कोतवाली और आदर्श मंडी थाने पर 12 से अधिक लूट व डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों से जुुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed