{"_id":"5f46a4938ebc3e3ce407b5a3","slug":"25-thousand-prize-killers-arrested-shamli-news-mrt498154716","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने हत्या के आरोप में चार साल से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बुधवार को सूचना के आधार पर रोडवेज बस स्टैंड के निकट से कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे ओम सिंह निवासी गांव बहावड़ी थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। वह चार साल से फरार चल रहा था। 2016 में गांव बहावड़ी में बिल्लू की हत्या हुई थी। उस हत्याकांड में कई लोग पूर्व में जेल गए थे जबकि ओम सिंह फरार चल रहा था। फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
--
गोकशी के आरोप में एक गिरफ्तार
शामली। एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी और कटान की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव गुराना के जंगल में दबिश देकर मौके से एक आरोपी इस्लाम निवासी गांव गुराना को गोकशी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मौके से करीब एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस, अवशेष और काटने के उपकरण कुल्हाड़ी, छूरी, लकड़ी का गुटका, रस्सा और टार्च आदि बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। वहीं, थाना आदर्श मंडी पुलिस ने गांव मुंडेट नहर पुल पर चेकिंग के दौरान गांव बधेव निवासी अरुण को 20 लीटर कच्ची शराब बरामद के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।