फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 thousand looted from farmer

किसान से 25 हजार लूटे

Wed, 18 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
25 thousand looted from farmer
किसान से 25 हजार लूटे
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में बाइक सवार दो लुटेरों ने दो दिन में लूट की तीन वारदातों को अंजाम देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। पुलिस में बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे कसेरवा खुर्द निवासी किसान से 25 हजार रुपये लूटने का मुकदमा दर्ज हुआ है।

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द निवासी किसान भभिंद्र सिंह दो दिन पहले 16 अगस्त को दोपहर में निकट के गांव टिटौली में स्थित बैंक शाखा में अपने खाते से रुपये लेने आया था। बैंक से 25 हजार रुपये लेकर वह साइकिल से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देकर किसान से 25 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले गांव निवासी जसबीर से भी बाइक सवार बदमाशों ने नकदी लूट ली थी। इससे पहले दिन 15 अगस्त को शाम करीब चार बजे गांव कसेरवा खुर्द निवासी जोगराज उर्फ जोगा शामली से पूर्वी यमुना नहर के निकट पीर के बराबर से जाने वाली सड़क से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे 4200 रुपये लूट लिए थे। दो दिन में लूट की तीन घटनाएं होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि भभिंद्र से हुई लूट की घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य दो मामलों में पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कहते हुए लूट की कोशिश करना बताया है। पुलिस का कहना है कि बाइक के नंबर के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed