फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 thousand bounty arrested in robbery incident

लूट की घटना में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
25 thousand bounty arrested in robbery incident
लूट की घटना में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने लूट की दो घटनाओं में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोरी को बहलाफुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि एक साल पहले 28 सितंबर को कैराना रोड स्थित राज फिलिंग स्टेशन पर करीब चार लाख की लूट हुई थी। इसके अलावा इसी साल 25 फरवरी को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में नमकीन व्यापारी के घर में घुसकर लूट की कोशिश की गई थी। पुलिस ने इन घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपी सतीश, पंकज त्यागी और एक महिला कमलेश केे गिरफ्तार किया गया था। इन घटनाओं में शामिल एक अन्य आरोपी जगरोशन फरार चल रहा था। एसपी के मुताबिक आरोपी जगरोशन रेलपार की गई घटना के बाद अपने गांव की किशोरी को बहलाफुसलाकर ले गया था। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी जगरोशन को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed