फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 nominations for district bar, five filled pamphlets for the post of president

जिला बार के लिए 25 नामांकन, अध्यक्ष पद के लिए पांच ने भरे पर्चे

Wed, 23 Dec 2020 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
25 nominations for district bar, five filled pamphlets for the post of president
जिला बार के लिए 25 नामांकन, अध्यक्ष पद के लिए पांच ने भरे पर्चे
विज्ञापन

शामली। जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2020-21 के चुनाव में अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए 25 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए ठाकुर रामपाल सिंह पुंडीर, राजपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, श्रीपाल बालियान और बिजेंद्र कुमार ने पर्चे दाखिल किए हैं।
मंगलवार को जिला बार भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त मुकेश कुमार गर्ग एडवोकेट, सहायक चुनाव आयुक्त जयपाल सिंह चौहान, रवि चौधरी की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद (20 वर्ष से अधिक) के लिए केवल इशरत जहां का नामांकन हुआ है। उपाध्यक्ष पद (10 वर्ष से अधिक) के लिए संजीव गर्ग, रूपेंद्र कुमार मलिक, नीलम पुरी ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद (10 वर्ष से कम) के लिए दिलशाद अली, रुपेश कुमार ने पर्चे भरे।
विज्ञापन

महासचिव पद के लिए सतेंद्र सिंह देशवाल, जगदेव सिंह, सह सचिव प्रशासन पद के लिए आस मोहम्मद एडवोकेट, सह सचिव पुस्तकालय के लिए अमित कुमार, सह सचिव प्रकाशन के लिए मुकेश कुमार एडवोकेट ने नामांकन दाखिल किए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए चाहत खान, सत्यदेव मैथल, कृष्णदत्त शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ पद के लिए सत्यपाल सिंह कश्यप, कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए प्रताप राठौर, रवि गर्ग, अंशुल गर्ग, प्रवीण कुमार, सन्नी कुमार, राकेश कुमार पाल पर्चे भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक बुधवार को 11 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्तियों की सुनवाई होगी। बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। आपत्तियों व जांच के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 30 दिसंबर को जिला बार भवन में सुबह दस बजे से दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना का परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed