फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2442 Farmers supply sugarcane on fake specimens

2442 किसान फर्जी सट्टों पर करते रहे गन्ने की आपूर्ति

Wed, 14 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
2442 Farmers supply sugarcane on fake specimens
शामली। जिले में गन्ने के फर्जी सट्टों का खेल चल रहा था। 2442 किसान फर्जी सट्टों पर गन्ने की आपूर्ति चीनी मिलों को करते आ रहे थे। इन किसानों के पास 1293 हेक्टेयर गन्ना रकबा दर्शाया गया था। जिले के गन्ना विभाग के सर्वे और राजस्व विभाग के रिकार्ड के मिलान से इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में एक लाख 60 हजार 997 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है, इसमें 80 हजार हेक्टेयर पर गन्ने की खेती होती है। छह हजार हेक्टेयर रकबा बागपत जिले की रमाला चीनी मिल को हस्तांतरित होने के बाद जनपद में 74 हजार हेक्टेयर गन्ना रकबा जिले की चीनी मिलों पर बचा है। जिले में गन्ना सर्वेेक्षण और किसान मेले के बाद 2442 किसानों के फर्जी सट्टे मिले हैं। जिले के गन्ना विभाग के रिकार्ड के मुताबिक 2402 किसानों का 1293 हेक्टेयर ज्यादा रकबा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं 1646 मृतक किसानों के सट्टे भी चले आ रहे थे। 348 भूमिहीन किसानों के फर्जी सट्टे पाए गए हैं जबकि 400 किसानों के डबल सट्टे मिले हैं। 48 सट्टे फर्जी मिले हैं। भूमिहीन के सट्टे बनाने में शामली समिति आगे है। फर्जी सट्टों के मामले ऊन समिति, मृतक और डबल सट्टे बनाने में शामली समिति और कृषि योग्य भूमि अधिक दर्ज कराने के सबसे ज्यादा मामले थानाभवन गन्ना सहकारी समिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि 2442 किसानों के गलत सट्टों को निरस्त किया जा रहा है। 1293 हेक्टेयर भूमि को गन्ने के क्षेत्रफल से कम किया जारहा है। गलत चल रहे सट्टों के खत्म होने से किसानों को समय पर गन्ना पर्चियां मिलने के साथ समय पर चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने का लाभ मिलेगा।
जिले की समितिवार फर्जी सट्टे का आंकड़ा
समिति- भूमिहीन- फर्जी सट्टा- मृतक सट्टा- डबल सट्टा- कृषि योग्य भूमि से अधिक--
शामली- 182- -5- -835- 233- 122 हेक्टेयर
ऊन - 84- -27- -467- -77- 189 हेक्टेयर
थानाभवन- 82- -16- -344- -90- 982 हेक्टेयर
कुल योग- 348- 48- 1646- -400- 1293 हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed