फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   24 battery stolen from Madhna Telephone Exchange

झिंझाना टेलीफोन एक्सचेंज से 24 बैटरी चोरी

Fri, 02 Apr 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
24 battery stolen from Madhna Telephone Exchange
झिंझाना चोरी होने के बाद खाली पडा टेलीफोन ऐक्सचेंज - फोटो : SHAMLI
शामली। झिंझाना में ऊन रोड पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के ताले तोड़कर चोर 24 बैटरी चोरी कर ले गए। इससे क्षेत्र में बीएसएनएल की इंटरनेट, मोबाइल एवं टेलीफोन सेवा ठप हो गई है। केवल बिजली आपूर्ति चालू होने पर ही सेवाएं चल पा रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात चोरों ने दूरसंचार कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखी 24 बैटरियां चोरी कर लीं। इससे केवल बिजली आपूर्ति होने पर ही दूरसंचार और इंटरनेट सेवाएं चल पा रहीं हैं। बार-बार सेवाएं बाधित होने से क्षेत्र के लोग परेशान रहे। कार्यालय में कोई चौकीदार तैनात नहीं है। सुबह सफाईकर्मी सोहनलाल के सूचना देने पर घटना की जानकारी हुई। एसडीओ शामली ईश कुमार मल्होत्रा ने बताया कि बैटरियों की कीमत दो-ढाई लाख के आसपास की है। कुछ दिन पहले थानाभवन एक्सचेंज से भी इसी तरह बैटरियां चोरी हुई थी। उन्होंने झिंझाना थाने में तहरीर देकर बैटरियां बरामद करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed