फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   239 buildings will come in forelane's JD

फोरलेन की जद में आएंगे 239 भवन

Fri, 21 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
239 buildings will come in forelane's JD
फोरलेन की जद में आएंगे 239 भवन
विज्ञापन

कैराना। पानीपत-खटीमा हाईवे के चौड़ीकरण की जद में 239 निजी भवन आएंगे। एसडीएम ने इन भवनों का निरीक्षण कर सूची तैयार कर ली है। जल्द ही फोरलेन के लिए इन मकानों और दुकानों का हटाने का काम शुरू किया जाएगा।

पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग 709 एडी को फोरलेन बनाया जाना है। इसके तहत सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। वहीं फोरलेन की जद में कैराना तहसील के अंतर्गत 239 इमारतें मौजूद हैं। इसके अलावा कुछ धार्मिक स्थल भी हाईवे की जद में आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फोरलेन की जद में आने वाले निजी भवनों को हटाने का कार्य किया जाएगा। शुक्रवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अवर अभियंता के साथ यमुना ब्रिज पर पहुंचे। एसडीएम ने यमुना ब्रिज पर स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय व अन्य भवनों का निरीक्षण किया। इसके बाद गांव मवी काकोर में सड़क किनारे मकानों तथा दुकानों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि यमुना पुल के बराबर में ही फोरलेन के पुल का निर्माण किया जाएगा, जिसके तहत यमुना ब्रिज के बीच से 45 मीटर की दूरी दोनों ओर ली गई है। वहीं फोरलेन की जद में आने वाले भवनों का भी निरीक्षण किया। इन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के हैंडओवर कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जल्द ही भवनों को हटाने काम शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed