फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   23693 students registered

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 23693 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

Mon, 06 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
23693 students registered
शामली। यूपी बोर्ड 2021 की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में इस साल विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। पिछले साल की तुलना में इस बार 2784 विद्यार्थी कम हैं। इस साल 23693 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है जबकि पिछले साल 26477 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए इस साल 2021 में हाईस्कूल में 12727 विद्यार्थी और इंटर में 10966 यानी कुल 23693 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पिछले साल की तुलना में हाईस्कूल व इंटर दोनों में ही विद्यार्थियों की संख्या घटी है। पिछले साल 2020 में बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 13680 और इंटर में 12617 विद्यार्थी यानी कुल 26477 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इस तरह से पिछले साल की तुलना में इस बार 2784 विद्यार्थी कम हुए हैं।
विज्ञापन

उधर, शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए कालेजों से मांगी गई आधारभूत सूचनाएं 27 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर भेजी गई थीं। इसके बाद दो दिसंबर तक कालेजों की जियो लोकेशन भी जा चुकी है। अब कालेजों द्वारा उपलब्ध कराई गई परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जरूरी संसाधन और सुविधाओं की आधारभूत सूचनाओं का सत्यापन कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत अब कालेजों द्वारा उपलब्ध कराई गई आधारभूत सूचनाओं का भौतिक सत्यापन किया जाना है। इसके लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त तहसील स्तरीय समिति बनाई गई है।

समिति में एसडीएम, तहसीलदार, राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आदि शामिल हैं। समिति को अपनी रिपोर्ट नौ दिसंबर तक डीआईओएस कार्यालय को देनी है। इसके बाद रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर परिषद द्वारा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed