फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   23 village heads elected in four blocks of the district

- जिले के कांधला समेत चार ब्लाको के 23 प्रधान विजयी घोषित-- -कांधला मे चढाव का सबसे पहले आया प्रधान के नतीजे-

Sun, 02 May 2021 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
23 village heads elected in four blocks of the district
जिले के चार ब्लाकों में 23 ग्राम प्रधान निर्वाचित
विज्ञापन

कांधला/ ऊन/ कैराना/ थानाभवन। जिले के कांधला ब्लाक के तीन ऊन ब्लाक के दस और थानाभवन ब्लाक के पांच और कैराना ब्लाक के पांच गांव प्रधानों के परिणाम घोषित किए गए। कुल मिलाकर 23 ग्राम प्रधानों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकास खंड कांधला के 33 गांवों में सबसे पहले गांव चढ़ाव का परिणाम सामने आया। गांव चढ़ाव विकास खंड का सबसे छोटा गांव है। उसमें मात्र 918 वोट हैं। चढ़ा़व गांव में रविंद्र ने 347 मत पाकर विजयी हुए। क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में रूबी देवी पत्नी संजय 370 मत प्राप्त करके विजयी घोषित हुई। उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी गुड्डी देवी पत्नी को 326 मत प्राप्त हुए। गांव ब्रह्मखेड़ा में तहेंद्र को 608 वोट प्राप्त करके विजयी घोषित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक को 470 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

ऊन ब्लाक की मतगणना झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में प्रारंभ हुई। गांव भोगी माजरा से परीक्षित 207 मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी सचिन 196 को हराया। सिकंदर बाढ़ीमाजरा से देवेंद्र कुमार 676 मत पाकर विजयी हुए। ग्राम छतेला उर्फ जैनपुर से श्रवण कुमार 309 मत प्राप्त किए। गांव कमालपुर से सुंदर लाल 403 मत पाकर विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कबीरपुर अहतमाल से जासौ उर्फ संजीला 327 मत पाकर विजयी हुईं। बझेड़ी से परवीन 562 ने मत पाकर विजयी हुईं। गांव हसनपुर से रूपसैन 459 मत पाकर विजयी हुए। गांव भाट्टू से कोमल 715वोट प्राप्त करके विजयी हुए। गांव नाईनगला/ सकौती से पारूल 497 ने मत प्राप्त करके विजयी हुईं। वेदखेड़ी में अमीर आलम ने 632 वोट प्राप्त करके विजयी घोषित हुआ। थानाभवन ब्लाक के पांच गांवों की प्रधानों के पद घोषित किए गए हैं। केराना ब्लाक के मामौर गांव से गुलशाना 512 वोट प्राप्त करके विजयी घोषित हुई है। अकबरपुर सुन्हेटी से प्रधान पद के लिए इमराना 447 वोट लेकर विजयी हुई है।
शामली ब्लाक के प्रधान पद के विजेताओं की सूची
ग्राम पंचायत -------- प्रधान पद के विजयी - वोट निकटतम प्रतिद्वंद्वी
1- कासमपुर धीरज कुमार 434 भूपेंद्र 262
2- धनेना संजीव 900 विनोद 411
3- कांजर हेड़ी कविता 309 केला 226
4- गोहरपुर विनय कुमार 299 गुलाब 245
5- बरलाजट बबली 258 रुबी 239
6-खानपुर अजित 702 विक्रम 630
7- बुटराडी कुसुम 1005 रीना 616
शामली ब्लाक के बीडीसी सदस्य पद के पांच प्रत्याशी विजेता घोषित
वार्ड- 22 धनेना यासीन 663 वेदपाल 373
वार्ड- 05 खानपुर मदनलाल 390 आरिफ 264
वार्ड 04 कासमपुर राजीव कुमार 364 राजपाल 334
वार्ड- 31 खेड़ीकरमू बबीता 374 छोटी 154
वार्ड 61 बुटराड़ी पूनम 357 बबली 280
थानाभवन ब्लाक प्रधान पद के विजेताओं की सूची
1- ख्यावड़ी अंजली 300 विजेता
2- गोसगढ संगीता 791 विजेता
3- महावतपुुर मिंटू 596 विजेता
4- अहमदपुर हिनासिंह 755 विजेेता
5- भनेडा उद्डा इंतजार 603 विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed