फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया होली का पर्व

शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया होली का पर्व

Tue, 19 Mar 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया होली का पर्व
छात्र और छात्राओं ने उड़ाए गुलाल
विज्ञापन

शामली। शहर के शिक्षण संस्थानों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। इस दौरान कई स्थानों पर गुलाल का वितरण किया गया।
शहर में मुजफ्फरनगर रोड स्थित संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में होलिकोत्सव में बच्चों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इस अवसर पर अमर उजाला की तरफ से रंग बरसे कार्यक्रम के तहत गुलाल वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने कहा कि होली हम सभी को सद्भाव एवं सौहार्द का संदेश देती है। चेयरमैन सुमित निर्वाल ने हरित होली मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखते हुए होली मनानी चाहिए। इस अवसर पर सदाक्षी चौधरी, सीमा शर्मा, प्रभात, विशेष निर्वाल, सांची, कीर्ति, रिंपल, मोनू चौधरी आदि मौजूद रहे। विद्यालय मैनेजर तन्मय निर्वाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी में होली पर अध्यापक और अध्यापिकाओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कम समय में रंगोली तैयार करना था। अध्यापक और अध्यापिकाओं की अलग-अलग टीमों ने अबीर गुलाल से आकर्षक रंगोली बनाई। इस प्रतियोगिता में अध्यापिकाओं की टीम अव्वल रही। इसके बाद स्टाफ ने एक दूसरे को रंग बिरंगे अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल और प्रधानाचार्य डाक्टर उत्तम सिंह ने सभी को होली की बधाई देते हुए केमिकल से बने रंगों का इस्तेमाल न करके होली पर अबीर और गुलाल का प्रयोग करने को कहा। इस अवसर पर प्रताप सिंह, रिजवान, दीपक धवन, विनोद कुमार, क्रिशनेंदू, साधना त्यागी, विरेंद्र कोर, रजनी चौधरी, रमेशा, रिया अरोरा, मोहिनी, मोनिका, सोनिया बंसल, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। द गोल्ड पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का उद्घाटन चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, निदेशक अरविंद सिंह, प्रधानाचार्या कल्पना सिंह और उप प्रधानाचार्य अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को होली के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बताते हुए पर्यावरण मैत्री और सुरक्षित होली खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अर्थव, विवेक, राकिब, शिवम, पूनम, पूजा और पिंकेश आदि मौजूद रहे। उधर, कस्बा बनत स्थित संगीता साड़ी सूट सेंटर पर अमर उजाला की तरफ से रंग बरसे कार्यक्रम के तहत गुलाल का वितरण किया गया। प्रतिष्ठान के मालिक दौलत सिंह कालखंडे ने ग्रामीणों और बच्चों को गुलाल का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed