{"_id":"5c816563bdec2213e272e056","slug":"21551983971-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से अभद्रता करने के आरोप में कैराना कोतवाली के एसएसआई लाइन हाजिर 16-36-51","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से अभद्रता करने के आरोप में कैराना कोतवाली के एसएसआई लाइन हाजिर 16-36-51
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना कोतवाली के एसएसआई लाइन हाजिर
शामली। महिला से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने और हाथ उठाने की वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कैराना कोतवाली के एसएसआई भानु प्रताप को लाइन हाजिर कर दिया है।
सोशल मीडिया पर एक दरोगा की महिला से अभद्र व्यवहार करने की वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो में दरोगा अपनी कुर्सी से उठकर महिला को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाते हुए दिखाई दे रहा है। एसपी अजय कुमार ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को जांच सौंपी थी। एएसपी ने बताया कि जांच में यह मामला करीब दो माह पहले का पाया गया। महिला कोतवाली में पारिवारिक विवाद के मामले में आई थी। इस मामले में महिला के साथ दरोगा का आचरण और व्यवहार सही नहीं पाया गया।उन्होंने जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। एसपी अजय कुमार ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसआई भानु प्रताप को लाइन हाजिर कर दिया।