{"_id":"5c4df47fbdec224bf101f4ad","slug":"21548612735-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, अमरशहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करके याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, अमरशहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करके याद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कार्यालय में धूमधाम मनाया गणतंत्र दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले के सरकारी और गैैर सरकारी कार्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर अमरशहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। समारोह में एडीएम केबी सिंह, एसडीएम सदर प्रशांत भारती, कलक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डीडीओ बलराम कुमार, ग्राम्य विकास परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, डीपीआरओ अरुण अत्री, जिला अर्थसंख्याधिकारी लक्ष्मी देवी, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। कृषि उत्पादन मंडी स्थल में विशेष सचिव विश्वेंद्र कुुमार द्वारा ध्वजारोहण किया। सरदार उधम सिंह खेल स्टेडियम में खेल निदेशालय के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर युवा कल्याण अधिकारी एसएस तोमर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बालक वर्ग की पांच किमी, बालिका की तीन किमी की क्रास कंट्री दौड़ कराई। बालक वर्ग में विजेता खिलाड़ियों में कुलदीप प्रथम, शाहरुख द्वितीय, विकास तृतीय, अर्जुन चतुर्थ, अंकित पंचम, गौरव षटम, बालिका वर्ग में कृष्णा प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, नैना तृतीय, काजल चतुर्थ, प्रियापाल पंचम, अंजली षटम स्थान पर रहे। विजेताओं खिलाड़ियों को सीडीओ विवेक त्रिपाठी, बलराम कुमार ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर कुश्ती प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, कबड्डी प्रशिक्षक संजीव कुमार, बुश प्रशिक्षक रुकसाना बेगम आदि रहे।