{"_id":"5c4b4cd8bdec22270200cda1","slug":"21548438744-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली चीनी मिल पर किसानों का बेमियादी धरना, वार्ता हेतु 11 सदस्यीय समिति का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली चीनी मिल पर किसानों का बेमियादी धरना, वार्ता हेतु 11 सदस्यीय समिति का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का बेमियादी धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर किसानों का चीनी मिल पर दसवें दिन बेमियादी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर किसानों ने मुख्यमंत्री, डीएम और गन्ना विकास राज्यमंत्री से वार्ता करने के लिए 11 सदस्यीय किसानों की समिति बनाई। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने तक बेमियादी धरना जा रखने की बात कही गई। शुक्रवार को शामली चीनी मिल के गन्ना यार्ड में पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का दस वे दिन बेमियादी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों ने मुुख्यमंत्री, गन्ना विकास राज्यमंत्री, डीएम से वार्ता करने के लिए जितेंद्र निर्वाल के नेतृत्व में 11 सदस्यीय समिति का गठन किया। जिसमें नवाब बलवा, नाथीराम बलवा, मेनपाल चौहान रसूलपूर गुुजरान, रामवीर कंडेला, पप्पू टिटौली, अरविंद सिलावर, सुधीर बनत, सदाकत बुधपुरा, रियासत बराला, विक्की भैंसवाल शामिल है। धरने की अध्यक्षता करते हुए देशपाल राणा ने कहा कि शामली चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने तक किसानों का बेमियादी धरना जारी रहेगा। इस मौके पर कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे, उद्यम सिंह किशन बावला मंच के अध्यक्ष जयप्रकाश भैैैसी, हरपाल सिह भैसवाल, बाबूराम भैसवाल, मुस्तकीम बुधपुरा, संजीव सिंभालका, हाजी जमशेद बलवा गुड्डू बनत आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद राणा बनत ने किया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह द्वारा धरनास्थल पर पहुंचकर डीएम और प्रदेश गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेशराणा, डीएम से वार्ता की जानकारी दी।
धरनास्थल पर बैठी डाक्टरों की टीम
चीनी मिल के गन्ना यार्ड में बेमियादी धरने में किसानों के मुफ्त इलाज के लिए एक निजी अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लगाई गई। टीम में शामिल डॉक्टरों ने किसानों और अन्य का उपचार किया गया। किसानों के मनोरंजन के लिए रागण्नि का भी इंतजाम किया गया।