फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एसपी ने सवालों के सही जवाब देने पर बच्चों को दी शाबाशी

एसपी ने सवालों के सही जवाब देने पर बच्चों को दी शाबाशी

Thu, 24 Jan 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने सवालों के सही जवाब देने पर बच्चों को दी शाबाशी
सवालों के सही जवाब देने पर बच्चों का बढ़ाया हौसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। एसपी अजय कुमार ने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय 13 का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने बच्चों से सवाल पूछे। सही जवाब देने वाले बच्चों को एसपी ने शाबाशी देकर उनका हौसला बढ़ाया।

नए साल पर एसपी अजय कुमार ने प्राथमिक विद्यालय 13 को गोद लेकर उसमें सुधार का संकल्प लिया है। इसके चलते विद्यालय में मरम्मत कार्य चल रहा है। बुधवार को एसपी ने विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए पढ़ाई से संबंधित सवाल किए। सवालों का सही जवाब देने पर एसपी ने बच्चों को शाबाशी दी। एसपी ने बच्चों के लिए जल्द ही फर्नीचर की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने शिक्षिकाओं को बेहतर शिक्षा दिए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह जरूरी नहीं है कि महंगे कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ही ऊंचे पदों पर पहुंचते है, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी ऊंचे पदों पर पहुंचकर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैैं। बशर्ते की उनमें पढ़ाई को लेकर लगन हो। एसपी ने कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए मरम्मत कार्य पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षिकाओं से पौष्टिक मिड-डे मील उपलब्ध कराने और स्कूल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका शरबत जहां और अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed