{"_id":"5c27b6f1bdec22571b3c28bb","slug":"21546106609-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से बीमार चार पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से बीमार चार पशुओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड से बीमार चार पशुओं की मौत
ऊन। ऊन ब्लाक के गांव श्यामली-श्यामला में ठंड में बीमार हुए चार पशुओं की मौत हो गई। गांव में कई पशु अभी भी बीमारी की चपेट में है।
शनिवार को गांव श्यामली-श्यामला निवासी राजेंद्र और मुकेश के चार पशुओं की मौत हो गई। इस संबंध में ऊन ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर हमेंद्र लांबा ने बताया कि अत्यधिक ठंड होने के कारण पशुओं को निमोनिया हो गया था। उनका उपचार चल रहा था, लेकिन ज्यादा इंफेक्शन होने के कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने पशुपालकों से पशुओं को ठंड से बचाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि रात्रि के समय पशुओं को बंद मकान में रखे। पशुओं के नीचे पुआल और गन्ने की सूखी पत्ती डाले। पशुओं को खाने में बाजरा चना और गुड़ का दलिया खिलाएं और ठंड लगते ही तुरंत डॉक्टर से उपचार कराए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव श्यामली- श्यामला में अब तक करीब आधा दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है।