{"_id":"5bedbd8fbdec2265a10628f4","slug":"21542307215-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के आगे आई नीलगाय, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के आगे आई नीलगाय, युवक की मौत
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक के आगे आई नीलगाय, युवक की मौत
थानाभवन। बृहस्पतिवार को गांव भनेड़ा के डेरा पावला निवासी नेपाल अपने भाई सुरेंद्र के साथ कस्बे में बाइक से किसी काम के लिए आया था। शाम करीब छह बजे लौटते वक्त मनट पुलिया के समीप अचानक खेतों से निकलकर नीलगाय बाइक के सामने आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में नेपाल घायल हो गया्, बाद में घायल युवक नेपाल को भाई ने पुलिस की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। नेपाल के परिजन सरकारी अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस परिजनों से बात कर आगे की कार्रवाई कर रही है।