{"_id":"5b6c884f4f1c1ba61f8b7d1f","slug":"21533839439-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में जलाभिषेक मनोकामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में जलाभिषेक मनोकामना की
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शिवालयों में जलाभिषेक
कैराना। हरिद्वार से आए भोलों व श्रद्धालुओं ने सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करके जलाभिषेक करके मनोकामनाएं मांगी। श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि का व्रत रखा।
बृहस्पतिवार को कस्बे में सिद्धपीठ प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में सुबह चार बजे से ही शिव मंदिरों में भगवान शिव की विशेेेष पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते ही देखते श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। इस दौरान घंटों-घंटों तक श्रद्धालुओं को अपनी लाइनों में खड़ा होना पड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान के शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, शहद, धतूरा, बेलपत्र आदि से जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में विशाल मेला भी लगाया गया था, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर खरीदारी भी की। शिवरात्रि के त्यौहार पर मंदिरों में सुरक्षा के कडे़ सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे।