{"_id":"5b672dac4f1c1bc57a8b8612","slug":"21533488556-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटू की मौत से परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटू की मौत से परिवार में मातम
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटू की मौत से परिवार में मातम
शामली। कांवड़ियों के जत्थे के साथ डीजे लेकर हरिद्वार जा रहे कस्बा बनत निवासी अरुण उर्फ छोटू की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
कस्बा बनत के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी अरुण उर्फ छोटू (23) डीजे बजाने का कार्य करता था। मुजफ्फरनगर के हड़ौली गांव के युवकों और बागपत के गांव पुट्ठी धनौरा के युवकों ने बनत कस्बा से डीजे बुक किया था। शनिवार शाम छोटू डीजे बजाने के लिए कांवड़ियों के जत्थे के साथ हरिद्वार रवाना हुआ था। रास्ते में करंट लगने पर छोटू सहित दो लोगों की मौत हो गई। रविवार को शाम करीब चार बजे छोटू का शव कस्बा बनत लाया गया, तो उसके परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार में छोटू के अलावा उसके दो बड़े भाई हैं और दो बहनें हैं। माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। छोटू परिवार में सबसे छोटा था और अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। छोटू की मौत से उसके परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।