{"_id":"5b60ace84f1c1ba61f8b62f7","slug":"21533062376-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की खरीद के लिए आनलाइन किसानों का पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की खरीद के लिए आनलाइन किसानों का पंजीकरण शुरू
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की खरीद के लिए आनलाइन किसानों का पंजीकरण शुुरू
शामली। इस साल धान की खरीद के लिए किसानों के आनलाइन पंजीकरण 25 जुलाई से शुरू हो गए हैं। शासन के निर्देश पर जिले में एक अक्तूबर से धान की खरीद की जाएगी। कामन धान का खरीद मूल्य 1750 व ग्रेड ए का 1770 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।
वर्ष 2017-18 में 20, 442 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की पैदावार हुई थी, जिसमें 29.63 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का उत्पादन हुआ था। इस साल शासन ने जिले में 20, 341 हेक्टेयर में धान की फसल बुआई का लक्ष्य 31 जुलाई तक निर्धारित किया गया है। ज्यादातर जिले में सुगंधित धान किसानों की ज्यादातर पसंद है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि वर्ष 2018-19 के लिए धान की खरीद के लिए किसानों के 25 जुलाई से आन लाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। एक अक्तूबर से 1750 रुपये कामन धान व 1770 ग्रेड ए धान की खरीद शासन करेगा। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि धान की फसल की बिक्री के लिए खाद्य रसद विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण समय से करा ले। आन लाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों का ही धान खरीदा जाएगा। धान का मूल्य पिछले साल से दो सौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है।