{"_id":"5b5f52c84f1c1b4f748b7ba8","slug":"21532973768-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सोवार को शिवालयो में गूंजे बोल बम- बम के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सोवार को शिवालयो में गूंजे बोल बम- बम के जयघोष
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवालयों में भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना
शामली। सावन के पहले सोमवार को जिले के शिवालयों में विशेष पूजा- अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना करके मनोकामनाएं मांगी। शिवालयों में बोल बम, हर हर महादेव के जयघोष गूंज उठा।
सोमवार को शहर के हनुमान धाम स्थित मनकामेश्वर महादेव, शिव चौक, माजरा रोड स्थित भाकूवाला महादेव मंदिर, रेलपार शिवदुर्गा मंदिर, सदा शिव मंदिर, बलभद्र महादेव मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी महादेव मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, बनखड़ी महादेव मंदिर, सती वाला महादेव मंदिर समेत कई शिवालयों में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा- अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सावन के पहले सोमवार को मंदिरों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है।