{"_id":"5ae2251e4f1c1b62098b6c0b","slug":"21524770078-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन शिक्षकों ने यूजर आईडी और पासवर्ड न देने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितविहीन शिक्षकों ने यूजर आईडी और पासवर्ड न देने पर दिया धरना
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की जनपद इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। शिक्षकों ने अभी तक भी कॉलेजों को यूजर नेम और पासवर्ड न मिलने पर रोष जताया। इसके बाद जिला समन्वयक के आश्वासन पर शिक्षकों ने धरना समाप्त कर दिया।
शिक्षकों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी शिक्षकों का डाटा फीडिंग 30 अप्रैल तक पूरा कराने के आदेश दिए थे। जनपद में अभी तक भी यूजर नेम और पासवर्ड उपलब्ध न होने के कारण डाटा फीडिंग का कार्य अधूरा है। वहीं शिक्षकों ने यूजरनेम और पासवर्ड मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही। डीआईओएस के न मिलने पर जिला समन्वयक मदनपाल तोमर ने इस विषय में लखनऊ वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। शिक्षकों ने दो दिन का समय दिया। मांग पूरी न होने पर फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया। धरने की अध्यक्षता महेंद्र शर्मा और संचालन देवेंद्र पाल राणा ने किया। इस दौरान प्रदीप कुमार, श्रवण कुमार, मिंटो सैनी, सरोजबाला, संतोष, रेणूका, नीरज, रवींद्र, स्वाति, भोपाल, संजय, ओमप्रकाश, अनंग पाल, आशा, कंवर पाल, फूल कुमार, शिवकुमार, कुसुमलता, बिजेंद्र, श्रीराम आदि मौजूद रहे।