{"_id":"5ad0fee24f1c1b86098b469f","slug":"21523646178-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में पूरा होगा पलायन सूची का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में पूरा होगा पलायन सूची का सत्यापन
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। पलायन संबंधी सूची का सत्यापन पूरा होने में अभी एक सप्ताह लग सकता है। अभी तक करीब आधी सूची का ही सत्यापन हो सका है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कैराना कोतवाली पहुंचकर सत्यापन कार्य में लगे पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि गंभीरता से सूची का शीघ्र सत्यापन किया जाए। क्योंकि एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजनी है।
गौरतलब है कि पूर्व सांसद दिवंगत हुकुम सिंह ने कैराना से 346 परिवार और कांधला से 63 परिवारों के पलायन की सूची 2016 में जारी की थी। तब सांसद ने आरोप लगाया था कि कैराना में गुंडागर्दी और अपराध बढ़ने के कारण दहशत में लोग पलायन कर रहे हैं। वहीं, तत्कालीन सपा सरकार ने सूची का सत्यापन कराया था, लेकिन तब पुलिस प्रशासन ने पलायन को खारिज करते हुए रिपोर्ट बनाकर भेज दी थी।
वहीं, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद नए सिरे से पलायन के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई। इसके चलते बीते कई दिन से पुलिसकर्मी कैराना कस्बे में सूची का सत्यापन करने में लगे हुए हैं। शुक्रवार को कैराना कोतवाली के उपनिरीक्षक बाबूराम ने मोहल्ला अफगानान और आलखुर्द में पहुंचकर सूची का सत्यापन किया। वहीं, किला गेट चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने मोहल्ला पट्टोवाला और मोहल्ला गुंबद में पहुंचकर सत्यापन किया। सत्यापन की रिपोर्ट प्रतिदिन फीड कराई जा रही है। जल्दी ही सत्यापन पूरा होने पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
सत्यापन के दौरान बंद मिल रहे मकानों के बारे में पुलिस पड़ोसियों से जानकारी जुटा रही है। पड़ोसियों से मकान मालिकों के नंबर भी लिए जा रहे हैं, ताकि सूची के सत्यापन संबंधी रिपोर्ट में उसे शामिल किया जा सके। उधर, शुक्रवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कैराना कोतवाली में पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ पलायन सूची के सत्यापन कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर शासन को रिपोर्ट भेजनी है, इसलिए सत्यापन तेजी से कराया जाए। उसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।