{"_id":"5acf9c484f1c1b0d388b4b7d","slug":"21523555400-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा
थानाभवन। कस्बा थानाभवन में जिला पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
बृहस्पतिवार को अपर मुख्य अधिकारी सुभाष मिश्रा ने थानाभवन थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कस्बा थानाभवन में जिला पंचायत की कुछ भूमि खाली पड़ी है। आरोप है कि कस्बे के ही एक व्यक्ति ने उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया और निर्माण कराया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर जिला पंचायत की ओर से संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया, लेकिन जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया और न ही निर्माण कार्य रोका गया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि अपर मुख्य अधिकारी की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।