फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शीत कालीन सत्र में सपा सरकार सरकार को घेरेगी

शीत कालीन सत्र में सपा सरकार सरकार को घेरेगी

Thu, 14 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
शीत कालीन सत्र में सपा सरकार सरकार को घेरेगी
शीतकालीन सत्र में सपा भाजपा सरकार को घेरेगी
विज्ञापन

शामली। जिले की महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 13 सूत्री मांगों को लेकर 54 वें दिन बेमियादी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बेमियादी धरना को सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी व सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु देशवाल ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राजनीतिज्ञ दलों के सांसदों व विधायकों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को शीतकालीन लोकसभा-राज्यसभा, विधानसभा सत्र में उठाने की मांग की है।

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले की सभी आंगनबाड़ियों का बेमियादी धरना 54वें दिन जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी राजनीतिज्ञ दलों के सांसद- विधायकों से शीतकालीन सत्र में आंगनबाड़ियों की समस्याओं को उठाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगे पूरी होने तक बेमियादी धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 22 दिसंबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है। बेमियादी धरने पर सपा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी व समाजवादी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु देशवाल ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। सरकार को विधानसभा में घेरने व आंगनबाड़ियों की मांगो का मुद्दा उठाने की मांग की है। संघ की जिलाध्यक्ष राकेश देवी, सरिता देवी, सरिता, जयंत, ललिता शर्मा, सरला रानी सरोज, सीमा, मोनिका शर्मा, पवन देवी, रीता देवी, पुष्पा, मुन्नी, स्नेहलता, रेखा रानी, रीतु, मंजूू गीता, नीरज सैनी, कमलेश, नीलम बबलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed