{"_id":"59cbf2d24f1c1bf2538b4c1e","slug":"21506538194-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने चलाया क्षेत्र के अमान्य स्कूलों के खिलाफ चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने चलाया क्षेत्र के अमान्य स्कूलों के खिलाफ चेकिंग अभियान
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपदस्तरीय टीम गठित कर जनपद में संचालित अमान्य स्कूल व मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन बंद कराने को लेकर अभियान चलाया। उन्होंने टीम के साथ शामली, थानाभवन व जलालाबाद के कई स्कूलों का निरीक्षण कर घेर में चल रहे आमान्य स्कूलों पर बंद कराकर ताला लगवाया।
बुधवार को बीएसए ने जनपद में चल रहे अवैध स्कूलों के खिलाफ टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सिक्का में संचालित एसडीई पब्लिक स्कूल जो एक मकान में संचालित पाया गया। स्कूल ने विभाग से कोई मान्यता नहीं ली है और स्कूल लगभग 150 बच्चे उपस्थित मिले। स्कूल में दो शिक्षक मौजूद मिले। स्कूल को मौके पर बंद करा दिया गया। वहीं, शिव चाइल्ड पब्लिक स्कूल एवं बाल शिक्षा सदन स्कूलों को भी बंद कराया गया। इसके बाद ग्राम भैसांनी इस्लामपुर का निरीक्षण किया गया। ग्राम में संचालित अमन पब्लिक स्कूल भैंसानी इस्लामपुर कक्षा-1 से कक्षा-5 तक मान्यता प्राप्त है, परंतु मौके पर कक्षा-6 एवं कक्षा-7 संचालित मिली। स्कूल में बच्चों को लाने व ले जाने हेतु दो गाड़ी खड़ी मिली। किसी भी गाड़ी पर कोई भी नंबर नहीं मिला। स्कूल में पढ़ाने वाले समस्त शिक्षक अप्रशिक्षित मिले, जिसके लिए स्कूल के संस्थापक अब्दुल गफ्फार को कक्षा बंद कराने की चेतावनी दी। आईपीएस एवं आईएमएस पब्लिक स्कूल भैंसानी इस्लामपुर को भी बंद कराया गया। सभी स्कूल संचालकों को भविष्य में स्कूल चलता पाया जाने पर कठोर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल करने की चेतावनी दी। इस दौरान टीम में चंद्रशेखर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, भारत भूषण खंड शिक्षा अधिकारी-शामली, राकेश वालिया, खंड शिक्षा अधिकारी-थानाभवन, बिजेंद्र सिंह बालियान, खंड शिक्षा अधिकारी कांधला, योगेश गुप्ता खंड शिक्षा अधिकारी कैराना, ऊन एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सरकारी स्कूलों में भी मिली खामियां
बीएसए ने परिषदीय स्कूलों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यूनिफॉर्म की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया गया। प्राथमिक विद्यालय भैंसानी इस्लामपुर नंबर-1 में निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक दिलशाद उपस्थित मिले, परंतु अन्य सहायक अध्यापक नितिन, गुफरान अली एवं फरहत अली स्कूल में उपस्थित नहीं मिले। अनुपस्थित अध्यापकों का एक दिन के वेतन की कटौती तथा प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय भैंसानी ईस्लामपुर में निरीक्षण के समय बच्चों की छुट्टी 12.30 पर ही कर दी गई। विद्यालय में कुल 108 नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिति पंजिका में 49 छात्र दर्ज मिले। एमडीएम पंजिका में 84 बच्चों को मिड-डे मील वितरित दर्शाया गया है। प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जनपद में चल रहे 100 से अधिक अमान्य स्कूल
जनपद में अमान्य स्कूलों की संख्या सैकड़ों से भी ऊपर है। बीएसए कार्यालय में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा अमान्य स्कूल ऊन ब्लाक में चल रहे हैं। जनपद के थानाभवन ब्लाक में 37, ऊन ब्लाक में 51, कांधला ब्लाक में 14 और शामली ब्लाक में 10 स्कूल अमान्य और कक्षाएं अधिक संचालन वाले स्कूल है, जिसमें अभी तक कैराना ब्लाक के स्कूलों की रिपोर्ट नहीं भेजी गई है।