फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   व्यापारियों को दी सीसीटीवी कैमरे लगवाने की नसीहत

व्यापारियों को दी सीसीटीवी कैमरे लगवाने की नसीहत

Sun, 24 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों को दी सीसीटीवी कैमरे लगवाने की नसीहत
कैराना। व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को पुलिस ने एसपी के आदेश पर बाजार में भ्रमण किया और व्यापारियों से बात की। इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने की नसीहत दी।
विज्ञापन

शनिवार को किलागेट चौकी पर तैनात एसआई खुर्शीद अली व पवन शर्मा ने चौक बाजार, सराफा बाजार आदि में व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों के नाम पते व मोबाइल नंबर नोट किए। पुलिस ने व्यापारियों को सलाह दी कि वो अपनी दुकानों व आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, ताकि कोई चोर आपका नुकसान नहीं कर पाए। साथ ही पुलिस ने अपने मोबाइल नंबर व्यापारियों को देते हुए कहा कि अगर आपके आसपास कोई भी संदिग्ध युवक दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना उन्हें दे।
विज्ञापन

प्रेमी को पकड़ा, धुनाई
कैराना। शुक्रवार रात 12 बजे क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक एक मोहल्ले में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस दौरान परिजनों के जाग जाने पर परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया तथा धुनाई करने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर डायल-100 पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया तथा कोतवाली ले आई। बाद में आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed