{"_id":"59c55d424f1c1b24688b5f07","slug":"21506106690-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशांत की मौत से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशांत की मौत से परिवार में मचा कोहराम
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशांत की मौत से परिवार पर टूटा गम का पहाड़
शामली। कस्बा एलम निवासी छात्र निशांत उर्फ मिंटू की आत्महत्या से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। छात्र ने बृहस्पतिवार को आत्महत्या की थी, जिसके बाद रिश्तेदारों का पीड़ित परिवार के यहां तांता लगा हुआ है।
कस्बा एलम के लोगों में भी घटना की वजह से गम का माहौल है। शुक्रवार को दिन भर पीड़ित परिवार के यहां लोगों का आना जाना लगा रहा। हर कोई निशांत की मौत के कारण गमजदा है। वहीं, छात्र निशांत के पिता विनोद पंवार सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता विनोद पंवार तो बेटे की मौत के सदमे में बदहवास तक हो रहे हैं। परिवार के अन्य लोग उन्हें किसी तरह से संभालते रहे। बावजूद इसके पिता अपने बेटे की याद में बार बार सिसक उठते हैं।
आत्महत्या में ब्लू व्हेल गेम नहीं मान रही पुलिस
छात्र निशांत उर्फ मिंटू की आत्महत्या में ब्लू व्हेल गेम वजह बताया जा रहा है, जबकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। निशांत के साथ उसी की कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अनंत उर्फ सोनू दावा करता है कि निशांत ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था, लेकिन पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि परिवार के लोगों ने ब्लू व्हेल गेम के कारण आत्महत्या करना नहीं बताया है।
विज्ञापन
-- तो फिर क्या था आत्महत्या का कारण
यदि पुलिस की बात पर भरोसा करें कि ब्लू व्हेल गेम की वजह से छात्र ने आत्महत्या नहीं की, तो फिर सवाल उठता है कि निशांत ने आत्महत्या आखिर क्यों की। क्योंकि आत्महत्या का अन्य कोई कारण भी परिवार के लोगों की तरफ से नहीं बताया गया है।