{"_id":"59b6dad54f1c1bfe7f8b61fa","slug":"21505155797-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से कार्य कर रहे प्रधानमंत्री- चंद्रमोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से कार्य कर रहे प्रधानमंत्री- चंद्रमोहन
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर चंद्रमोहन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 125 साल पूर्व अमेरिका के शिकागो शहर में भाषण देकर भारत को विश्व गुरु बनने का संदेश दिया था। उनकी प्रेरणा से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रयास को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
सोमवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से शामली के सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल में इस विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डाक्टर चंद्रमोहन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना साकार होगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयास में लगे हैं। कार्यक्रम संयोजक पंकज गुप्ता और अमित मित्तल रहे। मंच संचालन तरुण अग्रवाल और पंकज ऐरन ने किया। इस दौरान संजीव जैन सिक्का, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, अमित गर्ग, रोहित गर्ग, सचिन गर्ग, अरविंद सिंघल, उत्तम जिंदल, राजीव गोयल, निशांत गर्ग, शिवांक गर्ग, सुरेश गुप्ता, राधेश्याम गोयल, सतेंद्र धीरयान, राजन बत्रा, पुनीत द्विवेदी, कुलदीप गोयल, डाक्टर सुनील मित्तल, हरीश धवन, मनीष भटनागर, गौरव गर्ग और विनोद तोमर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
उधर, वीवी डिग्री कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन का सीधा प्रसारण कराया गया, जिसमें नए भारत का निर्माण हेतु युवा भारत, नया भारत के उद्देश्य को लेकर 2022 तक नए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान डाक्टर मंजू मगन ने प्रधानमंत्री के भाषण की महत्ता के बारे में बताया। प्राचार्या डाक्टर वेदकुमारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र एवं देश की सेवा हेतु विद्यार्थियों को सजग रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान डाक्टर वंदना, डाक्टर नीना छोकर, डाक्टर छवि, डाक्टर अनुप्रिता, डाक्टर मृदुला, डाक्टर अरविंद, कपिल कुमार गर्ग, पंकज जैन, अनुज कुमार जैन, विनय जैन, संजीव गर्ग, विक्की कुमार, ऋचा भारद्वाज और दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।