{"_id":"59b6d8fb4f1c1bfb7f8b61b0","slug":"21505155323-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पुत्र की गाड़ी और ट्रक की भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पुत्र की गाड़ी और ट्रक की भिड़ंत
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना (शामली)।
ऊन-झिंझाना मार्ग पर कन्या इंटर कॉलेज के पास कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। विधायक लिखी कार को सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर का बेटा चला रहा था। हादसे में विधायक का बेटा और गनर को मामूली चोट आई है।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर का बेटा फराज मसूद और गनर आदिल कार से ऊन से झिंझाना की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान डस्ट से लदे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक सड़क किनारे उतर गया। सूचना मिलने पर झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्लीनर कादिर निवासी भैंसानी थानाभवन को पकड़ लिया। पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया। उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि समझौता होने पर दोनों वाहनों को छोड़ दिया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।