फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगी आग

धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगी आग

Mon, 26 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगी आग

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में आग लगी
शामली। ट्रांसफार्मर में लगी आग के कारण दो दुकानों में भी आग लग गई। दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया, जबकि एक व्यापारी झुलस भी गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाई।
शहर में दिल्ली रोड पर एससी पैलेस के सामने दो खंभों पर विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है। रविवार दोपहर बाद गर्मी होने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। तेज धमाका हुआ, जिससे पास में ही इलेक्ट्रिक की दुकान और टायर की दुकान में भी आग लग गई। हादसे में इलेक्ट्रिक दुकान संचालक रामपाल झुलस गया। लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई, मगर तब तक दोनों दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार रामपाल ने बताया कि उसकी दुकान में पंखे सहित अन्य सामान फुंक गया। वहीं, टायर दुकान के मालिक चरण सिंह ने बताया कि उसकी दुकान में आग लगने से करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया। दुकानदारों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ऐच्छिक ब्यूरो ने दो दंपति में कराया समझौता
शामली। ऐच्छिक ब्यूरो की मीटिंग में रविवार को आठ मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से दो मामलों में समझौता वार्ता के दौरान दंपति में चल रहा विवाद समाप्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हुई ऐच्छिक ब्यूरो की मीटिंग में प्रभारी अंजू ने अपने सहयोगी सदस्यों के साथ आठ मामलों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने अनुराधा पुत्री तेजपाल निवासी शिव कालोनी और उनके पति सुधीर तथा बबली पुत्री हरपाल निवासी भनेडा कांधला और उनके पति संजीव बीच चल रहा विवाद समाप्त करा दिया गया। अन्य मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी गई। इस दौरान पूजा नागर, नीरज पुष्कर, डाक्टर राजेन्द्र गोयल आदि मौजूद रहे।

लापता भाई को तलाश कराने की मांग
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना निवासी सचिन मलिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई चयन उर्फ टिंकू गत 22 जून को घर से गया था, तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पीडित ने मामले में जांच कर टिंकू को बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed