{"_id":"59442dec4f1c1b08438b456d","slug":"21497640428-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संसाधन पर मंथन को जुटेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संसाधन पर मंथन को जुटेंगे अधिकारी
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जल संरक्षण और नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए उच्च स्तरीय मंथन होगा, जिसमें प्रदेश के सिंचाई मंत्री सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। 20 जून को शामली कलक्ट्रेट में कार्यक्रम रखा गया है, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कैराना क्षेत्र की काठा नदी और सहारनपुर से शामली होकर बागपत जाने वाली कृष्णा नदी सहित अन्य नदियों की स्थिति के साथ ही शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर में प्रदूषित जल तथा गिरते भूजल स्तर को लेकर मुद्दा उठाया था। इसके बाद ही जल निगम, सिंचाई विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों सहित इन जिलों के अधिकारियों को एक मंच पर बुलाकर समस्या का समाधान करने पर विचार हुआ। उसके लिए पूर्व में भी सेमिनार आयोजित की जानी थी, जो किन्ही कारणों से टल गई थी। अब 20 जून को शामली कलक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्म पाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
आपदा प्रबंधन को धनराशि का आवंटन
शामली। उत्तर प्रदेश शासन ने जिलों में आपदा प्रबंधन के लिए धनराशि का आवंटन कर दिया है। प्रदेश के सभी जिलों के लिए एक एक लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को बाढ़ एवं सूखा जैसी स्थिति में आपदा प्रबंधन पर यह धनराशि खर्च करनी होगी।