{"_id":"5942d6f44f1c1bd63d8b4684","slug":"21497552628-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में दम तोडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में दम तोडा
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। सड़क दुर्घटना में घायल कांधला निवासी युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। शाम के समय उसका शव के कांधला पहुंचा तो परिवार में मातम पसर गया। कस्बा कांधला के मोहल्ला नई बस्ती निवासी साद्दा (35 वर्षीय) कई दिन पूर्व शामली से लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया था। गंभीर हालत के चलते उसको मेरठ में भर्ती कराया गया था। वहां बृहस्पतिवार दोपहर उसकी मौत हो गई । देर शाम उसका शव कांधला पहुंचा। गमगीन माहौल में शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। हादसे से परिवार में मातम पसरा है ।
दूधिए को लूटने की प्रयास
कांधला(शामली)। गांव मलकपुर निवासी नासिर कांधला में दूध का व्यापार करता है। बुधवार की रात वह दूध सप्लाई करने के बाद गांव लौट रहा था। जब वह सलेमपुर रोड पर पहुंचा तो तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसकी बाइक रोकने का प्रयास किया। नासिर ने एक बदमाश को चलती बाइक से लात मारकर गिरा दिया और शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ लगा दी। सूचना पर ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंचे और पुलिस भी आ गई। इसके बाद बदमाशों की तलाश में कांबिग की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। थानाध्यक्ष एमएस गिल ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है ।