फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2106 students took the test of English

2106 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा, 16 रहे गैर हाजिर

Sat, 04 Dec 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
2106 students took the test of English
शामली सेंटआरसी स्कूल में परिक्षा देकर लोटते छात्र छात्राएं - फोटो : SHAMLI
शामली। सीबीएसई टर्म वन की चल रही परीक्षा में पहले दिन 12वीं का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र हुआ। परीक्षा में कुल पंजीकृत 2122 विद्यार्थियों में 2106 परीक्षा में सम्मलित हुए जबकि 16 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीबीएसई टर्म वन की परीक्षा 17 नवंबर से चल रही है। अभी तक 10वीं के तीन पेपर हुए हैं। शुक्रवार को 12वीं की परीक्षा शुरू हुई। पहला प्रश्नपत्र अंग्रेजी विषय का हुआ। जिले में बनाए गए सभी 14 केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी आशु त्यागी ने बताया कि 12वीं में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 2122 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2106 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को आसान बताया।
विज्ञापन

छात्रा नैना शर्मा ने बताया कि पहली बार ओएमआर शीट पर 12वीं की परीक्षा हुई है। प्रश्नपत्र आसान रहा। उसने सभी सवालों को हल किया है। अपूर्वा कर्णवाल ने बताया कि पहले लग रहा था कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र कठिन आ सकता है, इसे लेकर मन में थोड़ी घबराहट थी, लेकिन प्रश्नपत्र ठीक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियांशी ने कहा कि उसने अंग्रेजी की परीक्षा की पहले से पूरी तैयारी की थी। जैसा लग रहा था कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र कठिन आ सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं आया। छात्र तनिष्क कुमार ने कहा कि प्रश्नपत्र में कुछ सवाल कठिन थे, लेकिन उन्होंने उन्हें भी सोच समझकर हल किया। छात्र अतिशय जैन और अभिनव ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान ही रहा। ओएमआर शीट पर परीक्षा देने में लिखना नहीं पढ़ा और ज्यादा समय नहीं लगा। प्रश्नपत्र आसान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed