कबड्डी में 21 खिलाड़ियों का चयन किया
शामली। सीबीएसई अंडर -14 बालक-बालिका नेशनल के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का ट्रायल आयोजित किया गया। 21 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित बंतीखेडा में संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई अंडर -14 बालक बालिका नेशनल के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का ट्रायल आयोजित किया। सुबह से कबड्डी का ट्रायल शुरू हो गया। 110 खिलाड़ियों ने कबड्डी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के सुनील चौधरी, संस्कृति स्कूल के चेयरमैन सुमित निर्वाल, प्रधानाचार्य विनोद शर्मा, होली कबड्डी कोआर्डिनेटर जबर सिंह खैैवाल, होली चाइल्ड के प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, कबड्डी कोच अमित मलिक, कृष्णपाल, राजेंद्र पंवार, गुडडन खैवाल, कविता, डिंपल, अभिनव राणा, कोच पवन बंशी, आशु तोमर, संदीप, नंदू, प्यारे लाल आदि मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दुर्ग (छत्तीसगढ़) में हिस्सा लेंगे।